हथुआ: मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंगलसूत्र छीनने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
मीरगंज थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छिनतई के एक मामले का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने छिनतई के आरोपी को लूटे गए सोने के मंगलसूत्र और नकद राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाने के मरछीया देवी चौक पर एक महिला से सोने के मंगलसूत्र की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू हुई।