बडोनी: सरसई थाने में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, थाना प्रभारी ने महिलाओं को कानून की जानकारी दी
Badoni, Datia | May 25, 2025 दतिया एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में सरसई थाना प्रभारी आकाश संसिया के नेतृत्व में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार शाम 07 बजे पुलिस ने बताया कि एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं को थाने पर बुलाया गया और उनकी सुरक्षा एवं परेशानियों को लेकर संवाद किया गया। संवाद कार्यक्रम में महिलाओ को विश्वास दिलाया कि पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा के लिए है।