बडोनी: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजा, ₹10 हजार का जुर्माना
Badoni, Datia | May 23, 2025 दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति जयप्रकाश उर्फ जेपी यादव को दोषी करार देते हुए जिला न्यायालय न3 उम्रकैद के साथ 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। शुक्रवार शाम 04 बजे सरकारी वकील अरुण कुमार लिटौरिया ने बताया कि जयप्रकाश की शादी रजनी यादव से 27 अप्रैल 2016 को हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करता था।