बडोनी: ग्राम पुरा निवासी महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच की शुरू
Badoni, Datia | May 22, 2025 ग्राम पुरा निवासी एक महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसको लेकर कोतवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला अस्पताल पर शव का पीएम किया गया। गुरुवार की शाम 05 बजे कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल के वार्ड वाय ने पुलिस को सूचना दी थी कि जिला अस्पताल में ग्राम पुरा निवासी महिला पूजा वंशकार को इलाज के लिए लाया गया था।