बेगूसराय: सरकारी सिस्टम से नाराज़ बेगूसराय डीएम ऑफिस पहुंचे दिव्यांग मोहम्मद जाहिद, करने वाले थे आत्मदाह
बेगूसराय में समाहरणालय के समीप उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक युवक पेट्रोल के साथ आत्मदाह करने के लिए पहुंच गया । पीड़ित युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सोनापुर निवासी मोहम्मद जाहिद के रूप में की गई । मोहम्मद जाहिद ने आरोप लगाते हुए कहा कि मटिहानी के सीओ एवं कर्मचारि के द्वारा उसकी जमीन हड़प कर दूसरे को दे दी गए हैं।