बेनीपट्टी: करहारा गांव के राजकीय प्राथमिक मकतब कन्या में महज दो कमरे में हो रहा पांच कक्षाओं का संचालन, गेट की नही थी कोई व्यवस्था
बेनीपट्टी प्रखंड के करहारा गांव के राजकीय प्राथमिक मकतब कन्या का हाल अजीबोब गरीब जैसा देखा गया। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को पहुंचने पर देखा गया कि एक ही कमरे में तीन कक्षाओं और दूसरे कमरे में 2 कक्षाओं का संचालन हो रहा था। चहारदीवारी थी लेकिन गेट नही थे। गुणवत्ता शिक्षा की खानापूरी की जा रही थी। रसोइये एमडीएम बनाने में व्यस्त थे।