बेनीपट्टी: चननपुरा में एक घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के धकजरी पंचायत के चननपुरा में विष्णु यादव के घर में अलाव के कारण बीते देर रात आग लग गई है। जिससे लाखों की संपत्ति जल का राख हो गई है। वहीं सोमवार को मौके पर अंचल अधिकारी धर्मदेव चौधरी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। अंचलाधिकारी धर्मदेव चौधरी ने जानकारी दी कि, रिपोर्ट प्राप्ति के बाद निर्धारित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।