बेनीपट्टी: परीक्षार्थियों व अभिभावकों से फिर घंटो जहम रहा बेनीपट्टी मुख्यालय, अंबेडकर चौक से लोहिया चौक तक परेशान रहे राहगीर
बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय परीक्षार्थियों व अभिभावकों से मंगलवार को घंटों जाम रहा। अंबेडकर चौक से लोहिया चौक तक राहगीर परेशान रहे। जाम की स्थिति ऐसी थी कि जो जहां से वहीं बुरी तरह फंसे थे और बाहर निकलने को परेशान थे। पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा और वाहन रेंगते नजर आये। जाम से निजात दिलाने को चौकीदारों के अलावे कोई पुलिस पदाधिकारी नही दिखे।