बेनीपट्टी: कुशमौल गांव में आम आदमी पार्टी ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, मैं भी केजरीवाल नारे को गांव-गांव तक पहुंचाने की चर्चा
बेनीपट्टी प्रखंड के नागदह बलाईंन पंचायत के कुशमौल गांव में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें "मैं भी केजरीवाल" नारे को गांव-गांव तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा-परिचर्चा की गई। कार्यक्रम में दिल्ली की तरह शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने के लिये आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत जताई गई।