बेनीपट्टी: अनुमंडल अस्पताल में 1 महीने के अंदर तीन प्रसूतियों की मृत्यु पहले का स्थानीय लोगों ने सिविल सर्जन को लिखा पत्र
बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में 1 महीने के अंदर तीन प्रसूतियों की मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने मधुबनी सिविल सर्जन डॉ नरेश कुमार भीमसरिया को पत्र लिखा है। साथ ही साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि, बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में कर्मियों द्वारा पैसा भी मांगा जाता है।