फिरोज़ाबाद: कर वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम विशु राजा ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी विशु राजा की अध्यक्षता में कर-करोत्तर संबंधी समीक्षा बैठक शुक्रवार शाम 4 बजकर 45 मिनट करीब पर आयोजित हुई। बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए एडीएम ने नाराजगी जताई कि कुछ विभागों की वसूली बेहद कम है। उन्होंने निर्देश दिए कि शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित विभागों पर कार्रवाई की जाएगी।