फिरोज़ाबाद: कोटला रोड पर सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयास से 400 पात्र दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले ₹48 लाख के सहायक उपकरण
सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दिव्यांग परीक्षण शिविरों में चिह्नित 400 पात्र दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को शुक्रवार दोपहर दो बजे क़रीबन सामाजिक अधिकारिता शिविर में सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर का आयोजन श्री बालकिशन गुप्ता जी की बगीची, कोटला रोड पर किया गया।