फिरोज़ाबाद: सदर तहसील में अव्यवस्था पर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम संग सदर तहसील का शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे क़रीबन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्याय लिपिक अजय कुमार, नकल नवीस अंजुल सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेन्द्र सिंह व रामवीर, तथा एडब्ल्यूवीएन कृति कुलश्रेष्ठ अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।