फिरोज़ाबाद: ब्राह्मण समाज में नई ऊर्जा का संचार, जिला इकाई में अहम पदों पर नियुक्तियाँ, 19 जुलाई को होगा भव्य ब्राह्मण सम्मेलन
उत्तर प्रदेश ब्राह्मण जागृति महासभा द्वारा एक प्रेस वार्ता शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे क़रीबन शिवम होटल में आयोजित हुई, जिसमें संरक्षक धर्मेन्द्र 'धर्मा' जी की अध्यक्षता में संगठन विस्तार करते हुए कई पदों पर नियुक्तियाँ की गईं। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया 19 जुलाई को भव्य ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित होगा।