योग से निरोग.... 460 एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ ने एक साथ किया योग
सोलन
पहली हिमाचल (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से बद्दी की चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन विश्व योग दिवस मनाया। इस मौके पर करीब 500 लोगों ने एक साथ योग करके विश्व को निरोग रखने का प्रण लिया। फस्र्ट ब्वॉयज बटालियन सोलन के सीओ कर्नल राजीव थॉमस की देखरेख में चल में 460 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर के सातवे दिन एनसीसी कैडेट्स को बद्दी आयुर्वेद विभाग से आई डॉ वर्षा ठाकुर और योग प्रशिक्षण सुरेंद्र ने एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों व पीआई स्टाफ को योग करवाया। उन्होंने बताया कि योग से हम कैसे निरोग रह सकते हैं।
इस मौके पर कर्नल एएस सिद्धू, डायरेक्टर प्रशासन चितकारा कर्नल रवि कुमार शर्मा, एसएम अनिल कुमार, जेसीओ अतीक रहमान, एएनओ अनिल राणा, विकास शर्मा, नीरज राठौड, चंद्रमणी, डॉ. प्रशांत रोहिता, अमरदेव, अंजना ठाकुर, सुमन देवी व राधिका समेत अन्य मौजूद रहे।