नईसराय: पशु पालकों के घर पहुंचेंगे पशु पालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी। दुग्ध उत्पादन बढ़ाए जाने की टिप्स भी देंगे
नई सराय क्षेत्र में आगामी 13 जुलाई से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान 3 से 4 गौवंश रखने वाले पशु पालकों से भेंट कर दुग्ध उत्पादन बढ़ाए जाने के तरीके समझाए जाएंगे। जानकारी देते हुए विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र बाथम ने बताया कि, दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के दो चरण पहले ही पूर्ण किए जा चुके हैं।