डोमचांच: डोमचांच थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय छात्र सागर कुमार लापता, धनबाद स्टेशन पर मिली उसकी लोकेशन
डोमचांच थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय छात्र सागर कुमार लापता हो गया। वह सीएम हाई स्कूल डोमचांच का छात्र है। पिता उपेंद्र कुमार यादव ने थाने में सनहा दर्ज कराया है। सोमवार को 11 बजे परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे सागर लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।