समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 18 जुलाई 2026
जनता दरबार के आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जिला पदाधिकारी ने दिया जोर
आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में अवगत कराया गया कि दिनांक 18 जुलाई 2026 तक कुल 1774 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से कुल 892 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है। उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा शेष आवेदन को निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 18, 2026