धौलपुर: ट्रैक्टर चालक ट्रॉलियों का पंजीकरण कराएं, 15 जुलाई तक विशेष अभियान, टैक्स में मिलेगी छूट, बाद में होगी सख्त कार्रवाई
सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जिले में कृषि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के व्यावसायिक पंजीयन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी गौरव यादव ने मंगलवार शाम में बताया कि यदि किसी कृषि ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग व्यावसायिक अथवा वाणिज्यिक कार्यों में किया जा रहा है, तो उसका परिवहन