बाढ़: सावन की तीसरी सोमवार को बाढ़ का उमानाथ मंदिर हर हर महादेव और बोलबम के नारों से गूंजा
Barh, Patna | Aug 17, 2026 बाढ़ के उमानाथ में तीसरी सोमवारी को लगभग 10 बजे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई, जिन्होंने गंगा स्नान कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घाट पर एसडीआरएफ की टीम एवं पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि सोमवार व्रत करने से उन्हें शांति मिलती है और खुशी मिलती है।