जमुई: भौड़ गांव स्थित नदी में डूबने से एक किसान की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हेतु लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 3, 2024 भौड़ गांव स्थित नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के बेलदारी गांव निवासी 64 वर्षीय कैलाश बिंद के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि कैलाश बिंद गांव स्थित नदी किनारे अपने खेतों में डीजल पंप के जरिए पानी का पटवन कर रहा था। तभी पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया।