जमुई: नीमारंग मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 7 लोग घायल
Jamui, Jamui | Aug 3, 2024 नीमारंग मोहल्ले में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से पांच तो दूसरे पक्ष से दो कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों में एक पक्ष से कृष्ण सिंह, सुजाता देवी, अखिलेश कुमार, दीपा कुमारी तथा कौशल कुमार शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से नागेश्वर प्रसाद सिंह, देवी देवी शामिल है।