जमुई: मोहनपुर गांव में पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद युवक ने यूरिया खाद का किया सेवन, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 3, 2024 जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में शनिवार को पत्नी से झगड़ा होने के बाद नाराज नंदू मांझी ने आत्महत्या की नीयत से यूरिया खाद खा ली। थोड़ी देर के बाद जब युवक की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद आनन- फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।