जमुई: ककनचोर गांव में सांप के डंसने से वृद्ध की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककनचोर गांव में सांप ने लालजीत यादव को डंस लिया। काफी देर के बाद जब लालजीत यादव की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा वृद्ध का इलाज किया जा रहा है।इलाज के दौरान फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।