जमुई: अलग-अलग जगहों से उत्पाद विभाग ने 21 लीटर शराब के साथ 7 तस्कर को किया गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
Jamui, Jamui | Aug 3, 2024 उत्पाद विभाग ने अलग- अलग जगहों से छापेमारी कर सात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही 21 लीटर शराब के साथ दो बाइक को जब्त किया गया है। गिरफ़्तार तस्करों से उत्पाद थाना में पूछताछ की जा रही है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार तस्करों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा जाएगा। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।