भोगांव: बिछवां के गांव राजपुरा में रसूखदार ने उखाड़ दी खेत की मुड्डी, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
गांव राजपुरा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र रामसिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वीती 30मई को उसके खेत की पैमाइश कानूनगो द्बारा कराई गई थी।पैमाइश के बाद पक्की मुड्डी गडवाई गयी थी।जिसको लेकर गांव निवासी संजीव पुत्र लालसिंह ने उसके खेत की पक्की मुड्डी उखाड़ कर फेंक दी थी।शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।