भोगांव: बिछवां कस्बा तिराहे से मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गांव वनखड़िया निवासी समरीन पत्नी अमान मंसूरी ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था।शनिवार को थाना पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित चल रहे शैदान खां उर्फ शहनाज पुत्र अल्लाह वक्स व नसीरन उर्फ निसारन पत्नी शहनाज को मुखविर की सूचना पर कस्वा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।