बारां: बारां जिले में बिजली आपूर्ति तंत्र को मजबूत करने का प्रयास, 2 वर्षों में केवल 30 प्रतिशत कार्य हुआ
Baran, Baran | Jul 11, 2025 बारां जिले में बिजली आपूर्ति तंत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना चल रही है। इस योजना की लागत 190 करोड रूपए है। दो वर्षों में केवल 30 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। योजना के तहत जून 2025 तक जिले में 33 केवी के 15 और 11 केवी के 107 नए फीडर लगाए जाने हैं। अब तक 33 केवी के 6 और 11 केवी के 30 फीडर ही स्थापित हो पाए हैं।