बारां: सावन के पहले दिन भूतेश्वर महादेव व मनिहारा धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर की खुशहाली की कामना
Baran, Baran | Jul 11, 2025 शहर में सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी भूतेश्वर महादेव मंदिर वह मनिहारा धाम पर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करते रहे। भक्तों ने अक्षत पुष्प रोली धूप दीप भांग धतूरा बेलपत्र से भगवान शिव का पूजन किया।