बारां: जनसंख्या स्थायित्व में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा बारां, कलेक्टर और सीएमएचओ को जयपुर में किया गया सम्मानित
Baran, Baran | Jul 11, 2025 विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना को सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. सीताराम वर्मा ने भी सम्मान प्राप्त किया।