बारां: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तुमड़ा का भवन क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, मौके पर पहुंचे SDM
Baran, Baran | Jul 11, 2025 शहर के निकटवर्ती तुमडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन को दुरुस्त करवाने हेतु ग्रामीणों ने गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल ने पहुंचकर भवन की स्थिति देखी और शिक्षा अधिकारियों से समस्या पर चर्चा की।