शिवपुरी नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी
मधुवन नगर कॉलोनी के रहने वाले अनुज परिहार उम्र 18 साल ने जानकारी देते हुए बताया की वह पोहरी चौराहा पर स्थित अपनी मोबाइल की दुकान से बाइक से कही जा रहा था। तभी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।