शिवपुरी नगर: बदरवास थाना क्षेत्र में चोर भैंस चोरी करके ले जा रहे थे, युवक और उसके ताऊ ने रोका तो मारपीट की
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में रहने वाले शैवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात कुछ चोर उनकी भैंसे चोरी करके ले जा रहे थे। जिनको उसने एवं उसके ताऊ खान सिंह ने रोका तो उक्त लोगों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।