हथुआ: सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद, घर के पास खड़ी कार में मिला, इलाके में फैली सनसनी, बुधवार शाम से था लापता
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बुधवार शाम से लापता एक 7 वर्षीय मासूम का शव उसके घर के पास ही सालों से खड़ी एक पुरानी कार से बरामद हुआ। मृतक बच्चे की पहचान भटवलिया गांव निवासी अनुज कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।