बक्सर: जिले में अपराध के खिलाफ न्यायालय में तेज़ी से सुनवाई, जून में जघन्य अपराध के 6 मामलों में सुनाई गई सज़ा
Buxar, Buxar | Jul 25, 2025 अपर समाहर्ता बक्सर अरुण कुमार सिंह ने अभियोजन की मासिक समीक्षात्मक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया। जून 2025 में त्वरित विचरण के तहत जघन्य अपराध अंतर्गत 2 वाद, पास्को में 01 वाद, उत्पाद अधिनियम अंतर्गत 02 वाद एवं शस्त्र अधिनियम अंतर्गत 01 वाद, कुछ 06 वादों में सजा दिलाई गई।विशेष न्यायालय ने शराब तस्करी के 5 अभियुक्तों को 5-5 वर्ष की सजा सुनाई।