बक्सर: ताइक्वांडो चैम्पियनशिप: डीएवी के सचिन का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, विद्यालय व जिले का नाम रोशन
Buxar, Buxar | Jul 25, 2025 सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025–26 में डीएवी लालगंज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा. जिसमें सचिन कुमार सिंह का राष्ट्रीय स्तर पर चयन कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल, लालगंज, बक्सर के तीन विद्यार्थियों ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण और दो कांस्य पदक प्राप्त किया है.