बक्सर: पुलिस के आश्वासन के बाद भी मठीया मोड़ पर आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन जारी, सड़क जाम से यातायात प्रभावित
Buxar, Buxar | Jul 25, 2025 नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार मठिया मोड़ के समीप युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। आक्रोशित लोग पुलिस पर क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी हुई है।