बक्सर: गंगा नदी के रास्ते नाव से ला रहे थे शराब, नरबतपुर से 1 तस्कर गिरफ्तार; 108.48 लीटर शराब बरामद
Buxar, Buxar | Jul 25, 2025 गंगा नदी के रास्ते नाव से शराब ला रहे तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुबह नगर थाना क्षेत्र के नरबतपुर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि तस्कर बक्सर के जहाज घाट से सुबह लगभग 6 बजे गंगा नदी के रास्ते नाव से शराब लेकर आ रहे थे।