गिर्वा: बड़गांव: उदयपुर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में जिम से लौटते समय युवक पर हुआ हमला, चार नामजद आरोपी फरार
Girwa, Udaipur | Jan 3, 2026 उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में 2 जनवरी की रात जिम से लौट रहे युवक पर चार लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल हुए युवक निखिल मेनारिया को उपचार के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पानेरियों की मादड़ी निवासी निखिल मेनारिया जिम से घर लौट रहे थे।