गिर्वा: बंबोरा में पेट्रोल पंप के पास लेपर्ड का मूवमेंट, शिकार की तलाश में घूम रहा था, ATM गार्ड ने जान बचाने बस में चढ़ा
Girwa, Udaipur | Jan 3, 2026 बंबोरा में पेट्रोल पंप के पास लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया। एटीएम गार्ड ने लेपर्ड को देखकर जान बचाने के लिए पास खड़ी बस में शरण ली और वहीं से वीडियो बनाया। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 3 बजे की है। लेपर्ड पेट्रोल पंप के पास से होता हुआ खेतों की ओर चला गया। इलाके में पहले भी लेपर्ड की मौजूदगी देखी जा चुकी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।