चैलाहा फुलवार मुख्यपथ के बुढ़वा नासी पर आठ माह पूर्व 3 करोड़ की लागत से पुल बन जाने के बाद भी एप्रोच पथ नही बन पाया। जिससे स्थानीय लोगो मे नाराजगी है। ग्रामीणों ने सोमवार बताया कि यदि एप्रोच पथ नही बन पाता है,तो बरसात में डायवर्शन डूब जाएगा। जिससे भारी वाहनों का परिचालन होता है। ग्रामीणों के द्वारा बनाया गया अधूरा एप्रोच काफी खड़ा है,जिससे दुर्घटना हो रही है।