भानपुरा: भानपुरा में 70वीं संभाग स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 70वीं संभाग स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ शासकीय मॉडल उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भानपुरा में हुआ। प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे