कोल: क्वार्सी क्षेत्र के अभी श्री हॉस्पिटल में एमआर के साथ हुई मारपीट के विरोध में अन्य एमआर ने थाना क्वार्सी का किया घेराव
Koil, Aligarh | Feb 21, 2025 क्वार्सी क्षेत्र के अभी श्री हॉस्पिटल में एमआर के साथ मारपीट के विरोध में अन्य एमआर ने थाना क्वार्सी में हंगामा किया है। दर्जनों एमआर ने थाने में हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को एमआर अभी श्री हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर पिछले साल का बकाया पैसा लेने गया था। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने अन्य दबंगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी।