जींद: जींद शुगर मिल में मशीन की चपेट में आने से हेल्पर का कटा पैर, सदर थाने में ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस
झांज कला गांव निवासी अजय ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह जींद शुगर मिल में हेल्पर का काम करता था। 23 मार्च को मशीन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया । यह सब ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के प्रबंध न किए जाने के कारण हुआ। आज मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद सदर थाना पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।