नवादा में बालू माफिया का हमला: ASI को ट्रैक्टर से कुचला, 28 गिरफ्तार, मुख्य आरोपित फरार
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बालू माफियाओं का दुस्साहस सामने आया है। मधुबन में छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर चालक ने ASI नागेंद्र कुमार को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर कई वाहनों को जब्त किया है।