कांके: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुटिया मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ किया योग
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झारखण्ड में भी कई जगहों पर लोगों ने एक साथ योग किया है.रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार की सुबह 6 बजे चुटिया मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योग अभ्यास किया.इस दौरान सैकड़ो लोगों ने साथ में योग किया है.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग करने से कोई रोग नहीं होता.सभी को इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने की जरुरत है