कांके: बिरसा मुंडा फन पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य मंत्री उपस्थित रहे
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2025 बिरसा मुंडा फन पार्क में शनिवार सुबह करीब सात बजे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मौजूद रहे। बिरसा मुंडा फन पार्क में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची विधायक सीपी सिंह, मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के अलावा काफी संख्या में अधिकारी और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं ने योगाभ्यास किया।