कांके: रातु रोड स्थित आवास पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2025 रातु रोड स्थित आवास में शनिवार सुबह करीब सात बजे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि योग मेरे दैनिक जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा आप भी नई शुरुआत करें और योग को अपने जीवन में शामिल करें।