कांके: रांची के मोरहाबादी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2025 रांची के मोरहाबादी में शनिवार सुबह करीब सात बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पोल को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार समेत सुबह टहलने निकले स्थानीय लोग बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार का टायर टूट के अलग हो गया हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।