फर्रुखाबाद: गांव खानपुर निवासी युवक छत से गिरकर घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
थाना कादरीगेट के गांव खानपुर निवासी 27 वर्षीय पंकज पुत्र दयाल छत पर किसी काम से गया हुआ था।तभी उसका अचानक पैर फिसल गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घर वालों ने घायल पंकज को उठाकर 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने घायल पंकज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है ।